कैथल। सोमवार को सुबह 11.05 बजे कमेटी चौक स्थित पटवारखाने में लोग काम कराने पहुंचे हुए थे लेकिन काम करने वाले पटवारी-कानूनगो मौजूद नहीं थे। उनके कमरों पर ताले लटके हुए थे जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोग गर्मी में उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह स्थिति हर रोज की है। पटवारी और कानूनगो कभी समय पर कार्यालय नहीं आते। लोगों के काम समय पर नहीं होते और इसके लिए भटकते रहना पड़ता है। कमरों के बाहर लिखे नंबरों पर फोन करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
पट्टी कायस्त सेठ पर पट्टी गादड़ शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी वाले जिन कमरों पर ताले लगे थे, वहां तीन पटवारियों की ड्यूटी है और एक कानूनगो भी बैठता है लेकिन सोमवार होने के बावजूद एक भी पटवारी या कानूनगो सीट पर नहीं था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कैथल क्षेत्र के पटवारी ऐसे ही परेशान कर रहे हैं। तहसीलदार तक वे शिकायत लेकर जा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद पटवारी सीट पर नहीं बैठ मिल रहे।
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद
राजबीर, गांव रोहेड़िया। संवाद