फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कामकाज

Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पटवारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनका रोष लगातार बढ़ रहा है। दी पटवार एवं कानूनगो की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पटवारियों ने बुधवार को तीसरे दिन भी पटवार भवन स्थित अपने कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया।

साथ ही दूसरे दिन अतिरिक्त क्षेत्र के कार्य नहीं किए। इस दौरान पटवारियों ने केवल अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों के कार्य करने का दावा किया। ऐसे में कई लोगों को बिना काम करवाए ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 जनवरी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रदेश के भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की गई। इसमें कैथल में सबसे ज्यादा पटवारियों के नाम शामिल हैं। 46 पटवारियों के साथ- साथ उनके सात सहायकों को सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला प्रधान दिलबाग ने बताया कि बुधवार को जिले के पटवारी और कानूनगो ने रोष स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिला प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार पत्र को निरस्त नही करेगी तब तक वे अतिरिक्त सर्कल का काम नही करेंगे। सोमवार से ही सभी पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कल का कार्य छोड़ दिया था।

अब पूरे प्रदेश के पटवारी व कानूनगो 23 और 24 जनवरी को भी अतिरिक्त सर्कल को छोड़कर अपने मूल सर्कल का काली पट्टी बांधकर आम जनता का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें