फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फाइनल रिहर्सल में झलका देशभक्ति का जज्बा

Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रिहर्सल के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे।
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाने के लिए शनिवार को स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें डीसी अपराजिता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। फाइनल रिहर्सल में विद्यार्थियों ने देश भक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सबसे पहले दर्शन अकादमी के बच्चों ने हरियाणवी समूह नृत्य पेश किया। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जाखौली अड्डा) तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक की छात्राओं ने लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसपी उपासना, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीईओ सुभाष, डीआईपीआरओ नसीब सैनी, एआईपीआरओ अमित कौशिक मौजूद रहे।
रिहर्सल की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके बाद डीएसपी ललित यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस (पुरुष व महिला), होम गार्ड, एनसीसी आर्मी डिवीजन, गर्ल्स गाइड और ओपन स्काउट की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। डीसी अपराजिता ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। परेड के बाद स्कूली विद्यार्थियों ने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। एईओ रमेश चहल के मार्गदर्शन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पीटी और डंबल शो का प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएवी स्कूल पूंडरी के विद्यार्थियों ने योग की कठिन मुद्राओं और सूर्य नमस्कार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद जहां सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कोरियोग्राफी के जरिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी चित्रण किया, वहीं हिंदू स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा से समां बांध दिया। जबकि आरकेएसडी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर विविधता में एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल होंगे मुख्य अतिथि
डीसी अपराजिता ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसी प्रकार गुहला में विधायक सतपाल जांबा तथा कलायत में जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें