गुहला चीका। ज्ञानदीप स्कूल चीका में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम आर्यभट्ट हाउस के इंचार्ज ने प्रधानाचार्य सुमन लता गोयल, दीक्षा गोयल व निखिल गोयल का अभिनंदन किया। यूकेज कक्षा के छात्रों ने जोश भरे नारे लगाकर देश प्रेम का संदेश दिया। कक्षा तीसरी व पांचवी के छात्रों ने देशभक्ति के गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। पंजाबी भंगड़ा से सारा वातावरण जोश से भर गया। हरियाणवी नृत्य भी प्रशंसनीय रहा। कक्षा नौवीं की छात्रा खुशी ने नशा मुक्त भारत पर भाषण दिया। आर्यभट्ट हाउस ने संविधान व आर्मी एक्ट पर नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुमन लता गोयल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। संवाद