संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। पंजाब के पटियाला जिले के शुतराना हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक और उनके दोनों बेटों पर किडनैपिंग करवा कर टांगें तोड़वाने के आरोप में बुधवार को कैथल की गुहला चीका थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर पुलिस आरोपियों की कॉल-डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और घटना स्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शिकायतकर्ता गुरणचरण निवासी गांव चिचड़वाली ने बताया कि वह मंगलवार सुबह एक मित्र के साथ खरकां गांव से बजरी लाने गया था। लौटते समय सामने से आए एक स्विफ्ट कार से चार युवक नीचे उतरे और हथियार दिखाकर उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले गए।
आरोप है कि कुछ दूरी पर आरोपियों ने उसकी दोनों टांगों पर लोहे की रॉड से वार किए। बाद में आरोपियों के एक सदस्य के साथ हुई वीडियो कॉल में विधायक के बेटे की आवाज़ आने का भी दावा किया गया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर विधायक के खिलाफ वीडियो डाला तो जान से मार देंगे और टांगें तोड़ दी जाएं। आरोपियों द्वारा गोलियाँ भरने की आवाज सुनकर लोगों के आने पर वे भाग निकले। धमकियों के मद्देनज़र पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में डीएसपी गुहला कुलदीप ने बताया कि पंजाब के विधायक कुलवंत बाजीगर व उसके बेटे हरप्रीत व हरजीत के साथ कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
आरोप साबित करें, दे दूंगा इस्तीफा ः कुलवंत
आप विधायक कुलवंत बाजीगर ने आरोपों को सिरे से नकारा। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता पर पहले से कई थानों में मामलों का रिकार्ड है और वह बार-बार उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। विधायक का कहना था कि अब तक किसी भी आरोप को साबित नहीं किया गया है अगर कोई वीडियो या ठोस साक्ष्य पेश कर दे तो वह विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कैथल एसपी से मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की। प्राथमिक पूछताछ व फॉरेंसिक प्रमाण जुटाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई और मध्यस्थ साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाएगी। मामले की जांच जारी है।
वीडियो में गुरचरण ः आरोप लगाते हुए कहा है कि एमएलए कुलवंत सिंह ने मुझ पर हमला करवाकर भारी गलती की उसे मेरा जीवन ही खतरे में डलवा देना चाहिए था। कहा- उसने मरा हुआ सांप अपने गले में डाल लिया है। उसकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी कि किसी की टाँगें कैसे तोड़ते हैं। यह भी कहा कि चुनावी रंजिश के चलते उन्हें आँखों और हाथों पर पट्टी बाँधकर बंधक बनाया गया। आरोप है कि अपहर्ताओं ने उन्हें एक नहर किनारे ले जाकर एक ने पिस्तौल तान दी और दूसरे ने विधायक कुलवंत बाजीगर के बेटे गुरमीत उर्फ विक्की को वीडियो कॉल की। घटनाक्रम में हरदीप सरपंच व सतपाल सहित कुछ लोग शामिल थे।