फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बसों की कमी से यात्री परेशान, करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 19 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसके चलते यात्रियों को अपने सफर पर जाने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।

त्योहार पर अपने घर जाने के लिए यात्री बस अड्डे की बजाय सड़क और चौक पर पहले ही चढ़ने की कोशिश करते हैं ताकि सीट मिल सके, लेकिन यहां भी यात्रियों में धक्का-मुक्की और मारामारी का सामना करना पड़ता है। लोकल और अन्य रूटों की बसें अपेक्षित समय पर उपलब्ध न होने के कारण पूरे दिन यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


समय बचाने के लिए यात्री पहले ही सड़क और चौक पर खड़े हो जाते हैं। बसें वहां आकर रुकती हैं, फिर यात्री उसमें सवार होते हैं। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही अलग-अलग रूटों पर जाने वाली बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में झुंझलाहट और धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा।

हालात संभालने के लिए रोडवेज कर्मचारी कई बार हस्तक्षेप करने को मजबूर हुए। भीड़ के कारण कई बसें निर्धारित समय से देर से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। बसों के रुकने से हाईवे पर भी जाम लग रहा है, वहीं बस पकड़ने की होड़ में यात्रियों के साथ हादसे भी हो रहे हैं।

लंबी दूरी की बसों के फेरे आवश्यकतानुसार बढ़ाए जा रहे हैं। काउंटर पर भीड़ बढ़ते ही तुरंत अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन टिकट बिक्री से 8 से 10 लाख रुपये का राजस्व मिलता था, त्योहारों के अवसर पर यह 2 से 3 लाख रुपये तक बढ़ गया है।
विज्ञापन



त्योहारों के दौरान डिपो में प्राइवेट, किलोमीटर स्कीम और रोडवेज की लगभग 200 बसें संचालित की जा रही हैं। डिपो प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी रूटों पर बसें पूरी क्षमता के साथ चलें और यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। शुक्रवार शाम से यात्रियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हुई, जो शनिवार को भी जारी रही और बढ़ने की उम्मीद है। -कमलजीत चहल, जीएम कैथल डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें