फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन की भागीदारी जरूरी : श्रवण

Sat, 17 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। जिला नागरिक अस्पताल व बाकल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें सरकारी अस्पताल पूंडरी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. महेश सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों व आशा वर्करों ने स्कूलों व घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया।

स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश सिवाच व श्रवण करोड़ा ने बताया कि प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया

जाता है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। लोगों में जागरूकता पैदा करना, मच्छर पैदा होने वाले स्थानों को चिह्नित कर उनके लार्वा को खत्म करना शामिल है। डेंगू से बचाव और रोकथाम और नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना डेंगू दिवस का मुख्य लक्ष्य है। जिले भर की सभी सीएचसी, पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


श्रवण करोड़ा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए तालाबों में गंबूजिया मछली डालने का अभियान चलाया गया है।

एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर सरपंच नरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल ज्ञानचंद, एमपीएचडब्ल्यू सीमा रानी, राजपति व आशा बहन ओमपति देवी, संगीता रानी, रेनू बाला, रीटा देवी व रितु के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें