फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाजी में चमक रहा पार्थ गुलिया का सितारा

Thu, 18 Jun 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पार्थ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बुड़शाम गांव के पार्थ गुलिया मुक्केबाजी में अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर पार्थ लगातार मुक्केबाजी में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। वह जिला स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जबकि राज्य स्तर पर एक रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।
पार्थ ने अक्तूबर 2025 में सोनीपत में आयोजित स्कूली राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी उपलब्धियों से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पार्थ ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मुक्केबाजी का शौक रहा है। अब वह इसी खेल में अपना भविष्य संवारने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनका सपना मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। उनका कहना है कि माता-पिता के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
पार्थ के पिता बलंदर गुलिया अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता मोनिका भी अध्यापिका हैं। दोनों अपने बेटे को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं। परिवार की इच्छा है कि पार्थ भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

वर्तमान में पार्थ बुआना लाखू गांव स्थित पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पार्थ सुबह-शाम नियमित रूप से अभ्यास करते हैं और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्थ की मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास उन्हें आगे भी सफलता दिलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें