फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सूरत में पानीपत के आकाश ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण

Thu, 18 Jun 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
​खिलाड़ी आकाश। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। इनमें पानीपत के खिलाड़ी आकाश ने ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 16 जून को गुजरात के सूरत में आयोजित की गई थी।
एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में आकाश (पानीपत) ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। वहीं झज्जर के अमन कुमार डागर ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। रेवाड़ी के अविनाश ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के आदित्य ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में सोनीपत की किरण ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। सोनीपत की भारती ने 5000 मीटर दौड़ में रजत अमन कुमार ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें