विकास कार्य करवाए जाने पर बनी सहमति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगरपालिका राजौंद में नगरपालिका चेयरपर्सन व पार्षदों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन गुड्डी राणा ने की। नगर में विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में नगर में बंदर पकड़ने हेतु, डस्टबिन रखने के लिए, नगर की सफाई व्यवस्था, शमशान घाटों के शैड़, फर्श, बरामदे बनाने, पंचायती भूमि पर बनी चौपालों का पुन निर्माण, नगरपालिका राजौंद की परिसीमन की समस्त कच्ची गलियों को पक्का करने बारे प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान पिछली मीटिंग की कार्रवाई पर चर्चा की गई। चेेयरपर्सन ने कहा कि राजौंद में विकास कार्यों में कोई कमी नही रहने दी जाएगी।
पिछले लंबे समय से नगर के अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस दौरान वाइस चेयरमैन निरवैर सिंह, पार्षद सुल्तान सिंह, राजेंद्र कुमार, शेखर कुमार, अनु राणा, गुरप्रीत कौर, सीमा देवी, सीमा शर्मा, सुरेंद्र डांगी, रविंद्र राणा, प्रमोद राणा व नपा प्रेस प्रवक्ता सतनाम सिंह, नगरपालिका सचिव जोगेंद्र सहारण मौजूद थे।