फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलूमाजरा में युवा को चौधर सौंपने पर सहमति

Mon, 04 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोलूमाजरा के ग्रामीणों ने युवा जरनैल सिंह (27) को सरपंच बनाने पर सहमति जताई है। अगर यह सहमति नहीं टूटती है तो गांव को 11 लाख रुपये की ग्रांट मिलेगी। बताया जा रहा है कि सात वार्डों में भी पंच चुनने पर लोगों के बीच सहमति बनी है।
विज्ञापन


गांव के बुजुर्ग राम स्वरूप ने बताया कि गांव की पंचायत चुनने के लिए गांव की सभी बिरादरी के लोग मंदिर में इकट्ठे हुए। सरपंच पद पद सहमति बनाने के लिए सात सदस्यों की कमेटी बनाई। कमेटी सदस्यों ने गांव के चार लोगों के नाम की पर्ची डालकर मंदिर के महंत भृगु भारती के हाथों से पर्ची निकलवाई। इसमें जरनैल सिंह का नाम निकाला।

कमेटी सदस्य बुजुर्ग राम स्वरूप ने बताया कि पंच पद के लिए ग्रामीणों ने अपने-अपने वार्ड से पंच का सर्वसम्मति से चुनाव किया है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में आज तक पंच पद के लिए चुनाव नहीं हुआ। ग्रामीण अपने-अपने वार्ड में सर्वसम्मति से ही पंच को चुनते आ रहे हैं। गांव में इससे पहले भी दो बार गांव का सरपंच सर्वसम्मति से चुना जा चुका है।
विज्ञापन


जिम्मेदारी को निभाऊंगा : जरनैल
जरनैल सिंह ने कहा कि गांव के लोगों ने उनके नाम पर सहमति बनाकर भाईचारे की मिसाल कायम की है जिसके लिए गांव के लोग बधाई के पात्र हैं। ग्रामीणों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

सरपंच पद के लिए केवल एक दावेदार : मेवा सिंह
एआरओ मेवा सिंह ने बताया कि सोलूमाजरा गांव में सामान्य जाति के सरपंच पद के लिए ग्रामीणों की ओर से केवल एक दावेदार जरनैल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि गांव के सात वार्डों के लिए भी प्रत्येक वार्ड से एक-एक प्रत्याशी ने पर्चे भरे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें