विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। विज्ञप्ति
कैथल। मेरा युवा भारत एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पलक ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और मनजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का विषय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रहा। मुख्य अतिथि पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा, सहायक प्रो. राजेंद्र अरोड़ा, अभिषेक गोयल, वरिष्ठ संपादक बलवान, जितेंद्र, डॉ. अग्या राम पांडे, डॉ. ऋचा भारद्वाज और अमित चौधरी शामिल रहे।
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। विज्ञप्ति