संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पाकिस्तान की जासूसी मामले में आरोपी देवेंद्र को सोमवार को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेशी लगी। इस पेशी के दौरान भी अदालत ने पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट के बाद देवेंद्र के पक्ष को सुना। हालांकि इस पेशी के दौरान अदालत में अधिक बहस भी नहीं हुई।
अब अदालत ने अगली पेशी की तिथि 22 सितंबर निर्धारित की है। इस मामले में पुलिस ने गत जुलाई माह 136 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट के मुताबिक इन एजेंटों ने देवेंद्र के लिए पाकिस्तान में व्यवस्था करने की बात सामने आई थी। देवेंद्र के दो मोबाइलों से रिकवर हुए डाटा में सामने आया था कि उसके मोबाइल से 25 हजार फोटो और 200 से अधिक बार पाकिस्तान में की गई कॉल की गई थी। संवाद