फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान खरीद का कार्य अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अनाज मंडी में अब बहुत कम धान की फसल आ रही है। यहां केवल मोटे धान की ही खरीद की जाती है जबकि बासमती और अन्य किस्म की धान की फसल किसानों को कैथल लेकर जानी पड़ती है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि अनाज मंडी में अब तक 136588 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 121989 क्विंटल का उठान भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि 2500 क्विंटल धान का प्रतिदिन उठान भी किया जा रहा है। अनाज मंडी में 11659 क्विंटल धान के उठान का कार्य शेष बचा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1378 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि यहां खरीद के लिए तीन एजेंसियां नियुक्त की गई हैं जो धान की फसल को खरीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें