कैथल। मारपीट व धमकी के आरोप में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुभाष नगर कैथल निवासी विक्रमजीत ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 31 अक्तूबर को आरोपी विशाल, गौरव, रवि, अमित, मनप्रीत व चार अन्य ने रास्ता रोककर उससे मारपीट की। आरोपियों ने उस पर डंडे व लाठियों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद