फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान का मिल रहा कम दाम, ग्राहक भी नहीं

Tue, 29 Oct 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में अब 1509 किस्म के धान के बाद 1718 और 1401 किस्म के धान की आवक जारी है।

इसमें कंबाइन से कटा 1509 किस्म का धान 2900 रुपये, हाथ से कटा 1509 किस्म का धान 3225 रुपये, हाथ से कटा 1718 किस्म के धान का भाव 3800 और कंबाइन से कटे 1718 किस्म का धान 3250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। जबकि 1401 किस्म के धान का कम दाम मिलने से ग्राहक कमजोर है।

इसके भाव 2800 से 3050 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहे हैं। वहीं, जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 90 हजार 583 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने दी है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चार लाख 15 हजार 119 एमटी, हैफेड ने दो लाख 756 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 74 हजार 708 एमटी खरीदा है। सात लाख 26 हजार 859 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर तक अरनोली मंडी में 10200 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3800 एमटी, ढांड एक लाख 28 हजार 562 एमटी, गुहला चीका में 2 लाख 93 हजार 158 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 295, नई अनाज मंडी कैथल में 82 हजार 137 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 79 हजार 502 एमटी, कलायत मंडी में 13 हजार 42 एमटी, कौल में 10 हजार 974 एमटी, पाई मंडी में 12 हजार 42 एमटी, पूंडरी में 72 हजार 620 एमटी, राजौंद में 10 हजार 865 एमटी, रामथली में 33 हजार 983 एमटी, सीवन मंडी में 26 हजार 283 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन


डीएफएससी निशांत राठी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें