फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा नष्ट कर देता है जीवन : संजय

Tue, 29 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कहा कि न केवल विद्यार्थी जीवन, बल्कि आने वाली जिंदगी में हमें नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने विद्यालय से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रैली के लिए रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य ग्राम वासियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।

इस कार्यक्रम में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने नशे से मुक्ति की शपथ ली। छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताया। पुलिस प्रशासन से सुनील संधू ने कहा कि नशे का आदी नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल कैथल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें