कोरोना महामारी के दौरान चीका में एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। यहां बिना कोविड अस्पताल के ही कोरोना मरीज को इलाज के लिए दाखिल किया गया है। आरोप है कि मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर कभी भी सुविधा नहीं दी जा रही। पुलिस ने चीका थाना में अस्पताल संचालक के खिलाफ इलाज के लिए भर्ती व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
गुहला सीएचसी की मेडिकल ऑफिसर वीना चौधरी ने चीका थाना में शिकायत दी है कि चीका के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने अपने अस्पताल में कोविड के मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया है। जिसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। आरोप है मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर की भी सुविधा नहीं दी गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने कहा कि चीका में एक बिना कोविड प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज को दाखिल करने का मामला सामने आया है। संबंधित अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। आगामी कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। बिना कोविड अस्पताल के कोविड मरीज को इलाज के लिए दाखिल करना गैरकानूनी है।