फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल ऑफ साइंसेज को एथलीट मीट की ओवरऑल ट्रॉफी

Wed, 26 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में मंगलवार को एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एथलेटिक मीट में 167 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ साइंसेज की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी को हासिल किया।

विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एथलेटिक मीटमें शुभम स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर से लड़कों के वर्ग में बेस्ट एथलीट रहा और लड़कियों के वर्ग में पिंकी बेस्ट एथलीट रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग विकसित करने में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चे हो या बड़े हमें खेल में भाग लेना चाहिए, क्योंकि यह सभी की शारीरिक क्षमता और कौशल को विकसित करने और बनाए रखने में कारगर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दैनिक जीवन में खेल की महत्ता से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को किसी एक खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी व्यक्तित्व विकास में महती भूमिका निभाते हैं। खेल से नेतृत्व विकास, आत्म विश्वास, सहयोग भावना जैसे गुणों का विकास होता है, जो जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए जरूरी हैं। उन्होंने इस एथलेटिक मीट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


इसके साथ इस एथलेटिक मीट के आयोजन के लिए कन्वीनर डॉ. रवि गहलावत और उनकी टीम की भी सराहना की। एथलेटिक मीट के सचिव डॉक्टर बलविंदर सिंह ने प्रारंभ में इसके आयोजन उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. एकता चहल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें