फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्हारी छोरियों ने कबड्डी में स्वर्ण पदक संग जीती ट्रॉफी

Mon, 07 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पलवल के बंचारी गांव में हुई हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कैथल की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता व प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों की जीत पर जिले के खेल प्रमियों में उत्साह है। वहीं इनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है।

कोच शमशेर सिंह शेरी ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को पलवल के बंचारी गांव में हुई हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें कैथल की अंडर 18 आयु वर्ग की जूनियर लड़कियों में पाई गांव से खिलाड़ी पिंकी, निकिता, रितू, कीरण, किमत, कीर्ति, अर्पिता, मुसकान, स्वीटी और प्रीति कसान, शिवानी ग्योंग, अन्नू धूंधरेहड़ी गांव से इस टीम में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


मैचों के दौरान कैथल की टीम ने अपनी दमदार रणनीति, उत्कृष्ट तालमेल और मजबूत आत्मविश्वास के दम पर सफलता हासिल की। अंत में फाइनल मुकाबले में कैथल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर हिसार को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।
विज्ञापन


कोच शेमशेर सिंह ने बताया कि कैथल की टीम ने पहले मैच में महेंद्रगढ़ को 11 के मुकाबले 47 अंकों से पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पलवल को 13 के मुकाबले 39 अंकों से शिकस्त दी। वहीं सेमीफाइनल में भिवानी की टीम को 13 के मुकाबले 31 अंको से हराया। फाइनल मुकाबले में हिसार को 17 के मुकाबले 28 अंकों से हराकर कैथल की बेटियों ने स्वर्ण पदक के साथ प्रथम ट्रॉफी भी जीती। कोच शमशेर शेरी ने कैथल की पूरी कबड्डी समिति, महासचिव मनोज दलाल के साथ खिलाडि़यों के परिजनों बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें