फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओएसडीएवी स्कूल को स्वर्ण, रजत पदक

Thu, 22 May 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा नेटबॉल संघ की ओर से जींद के निदानी के सीबीएसएम स्पोर्ट्स स्कूल में 17 व 18 मई को आयोजित राज्य स्तरीय 18वीं ट्रेडिशनल चौथी फास्ट फाइव व दूसरी मिक्स सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतकर नेटबाॅल प्रतियोगिता में परचम लहराया।

प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के मुस्कान, गुरप्रीत, सीया, दीक्षा, नव्या, निशा, गौरिका, नव्या सैन,चक्षु, व्योम, रोबिन और रुद्राक्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान, दीक्षा, नव्या सेन, निशा, रोबिन, चक्षु ने मिक्स सब जूनियर में स्वर्ण पदक व फास्ट फाइव प्रतियोगिता में रुद्राक्ष और चक्षु ने रजत पदक जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने बच्चों को बधाई दे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें