फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल में छाए ओएसडीएवी के खिलाड़ी

Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक किया गया। इसके अंतर्गत कुरुक्षेत्र में जूडो, रेवाड़ी में योग और सोनीपत में बॉक्सिंग का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूडो में इलेश ने स्वर्ण पदक, राधिका और जैसना ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में ओएसडीएवी विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने भी अपना जौहर दिखाया। योगा रिदमिक पेयर में कनिष्का, भव्या, हार्दिक और पार्थ तंवर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में रिद्धिमा ने रजत पदक और एकलव्य ने कांस्य पदक जीतकरविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय पहुंचने पर बधाई दी और फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें