फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला समिति के प्रतिनिधि ने बांटी किट

Sun, 21 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। ब्लॉक समिति गुहला के चेयरमैन प्रतिनिधि जगतार सिंह माजरी और ब्लॉक समिति के अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को हॉकी खेल किट वितरित की। इस किट में 50 कार्बन हॉकी, 50 हॉकी बॉल और एक गोलकीपर किट शामिल थी। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की खेल नीतियों के चलते प्रदेश के युवा खेलों में देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार खिलाड़ियों को डाइट, अच्छे मैदान और खेल सामग्री सहित हर सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर एमसीसी प्रधान दिवान सिंह, उप प्रधान बलदेव शर्मा, स्कूल अध्यापक बलविंदर सिंह, विनोद कुमार और पीटीआई सोमप्रकाश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें