फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कानूनी साक्षरता शिविर लगाया

Fri, 03 Oct 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों की जानकारी देते जीवन सिंह नैन।
विज्ञापन
गुहला चीका। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार के मार्ग दर्शन और अतिरिक्त सिविल जज गुहला अक्षय चौधरी के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर गांव भागल में एक कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता जीवन सिंह नैन ने बताया कि प्रशासन और न्यायपालिका वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं बनाईं जाती हैं। जिसके लिए अलग से धनराशि का भी प्रबंध किया जाता है। 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक फिक्स डिपाजिट पर 8.6 प्रतिशत तक ब्याज ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें बैंक में कई तरह के करों से भी छूट मिलती है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री वंदना योजना और स्वास्थ्य सेवाओं में भी विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। 70 वर्ष से ज्यादा आयु वाले वरिष्ठ नागरिक पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप पुनिया, अधिवक्ता कृष्ण रंगा, गौशाला के प्रधान महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, शमशेर फौजी, रामेश्वर, पाला राम, राम पाल फौजी, ईश्वर सिंह और हवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें