फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्ति को लड़कियों के करवाए फुटबॉल मैच

Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने गांव मानस में लड़कियों के फुटबॉल के मैच करवाए। डीएसपी उमेद सिंह ने विजेता रही लड़कियों को सम्मानित भी किया।

इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग का खेल कराने का उद्देश्य युवा वर्ग को खेलों के प्रति आकर्षित करना है, ताकि युवा नशे की ओर न जाएं। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें व अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलकूद में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में युवा भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


युवा नशे से दूर रहकर सामाजिक हित के कार्यों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप, गांव व देश- प्रदेश का नाम रोशन करें। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। डीएसपी ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से गांवों में से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें