फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमर उजाला दिशा परीक्षा का आज से आयोजन

Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सीबीएसई बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यार्थियों के अमर उजाला दिशा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में वीरवार को यह परीक्षा नई अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 200 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि यह पहली बार है कि कोई मीडिया हाउस इस तरह की परीक्षा का आयोजन कर रहा है जिसमें चयनित छात्रों को पांच करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति, पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 लैपटॉप, 50 स्मार्टफोन, 100 स्मार्टवॉच व अन्य इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला दिशा कार्यक्रम पढ़ाई में बेहतर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इसके तहत ही विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का यह कार्यक्रम आठ फरवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक जारी रहेगा।

कैथल में आरकेएसडी स्कूल, गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल, एमडीएम स्कूल और जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में यह परीक्षा का कार्यक्रम आयोजित होगा।

राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल के निदेशक लाभ सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया अमर उजाला दिशा कार्यक्रम सराहनीय है। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

टेस्ट की तिथि
8 से 10 फरवरी 2024. टेस्ट ओएमआर शीट पर कराया जाएगा। भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए 9811356546 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें