फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शोभायात्रा का संस्थाओं ने किया स्वागत

Thu, 26 Dec 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री साईंं मंदिर में मंगलवार को श्री शिरडी साईं शरणम् धाम का 19वां वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ।

इस कार्यक्रम की शुरुआत पर शहर भर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसका जगह-जगह कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आया बैंड आकर्षण

का केंद्र रहा। आगामी 31 दिसंबर तक मंदिर में साईंं बाबा की कथा का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर दो बजे के बाद मंदिर परिसर से शुरू की गई यह शोभायात्रा डेरा बाबा राजपुरी, डेरा बाबा शीतल पुरी, पुराना अस्पताल, हिंद सिनेमा, कमेटी चौक, पार्क रोड, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा, पुराना स्टेट बैंक रोड, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, शिव मंदिर, इंदिरा कॉलेज, करनाल रोड, जाट स्कूल, ऋषि नगर, कुरुक्षेत्र रोड, छोटू राम चौक से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद शाम के समय साईंं बाबा की कथा की शुरुआत हुई। यह कथा आगामी 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। मंदिर कमेटी के प्रधान नवीन मल्होत्रा ने बताया कि साईं मंदिर के 19वें वार्षिक उत्सव की शुरुआत हो गई है। इसके तहत मंदिर को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुबह साईं मंदिर में बाबा का अभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर तक प्रतिदिन कथा वाचक पंडित विकास लेखवार बाबा की कथा सुनाएंगे। साथ ही भजन कीर्तन किया जाएगा।

31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर भजन गायक टोनी राजन साईं संध्या में साईं बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन साईं मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शोभा यात्रा और कथा में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लकी ड्रॉ में आया नाम तो हवाई जहाज से जाएंगे शिरडी

हर रोज रात को लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे। इसमें 31 दिसंबर को दो श्रद्धालुओं को शिरडी आने जाने की हवाई जहाज की टिकटें दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन दो लोगों को शिरडी आने जाने की ट्रेन की एसी की टिकटें दी जाएंगी।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें