फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों की आज हड़ताल, विभागों में कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। रोडवेज कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। वहीं प्रशासन का प्रयास रहेगा कि बसें अपने रूट पर चलें। इसके लिए कैथल में नए बस अड्डे सहित पूंडरी, कलायत व गुहला में बस अड्डों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी है। दूसरी ओर कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भी बैठकें की और कर्मचारी नेताओं की ड्यूटियां लगाईं।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को देखते हुए कर्मचारियों द्वारा वाहनों को नुकसान पहुंचाने एवं टायरों की हवा निकालने व उक्त स्थिति को मार्ग पर बसें ले जाने वाले चालकों, परिचालकों का मार्ग अवरुद्ध करने पर धारा 144 सामान्य बस स्टैंड कैथल, कलायत, गुहला, ढांड, पूंडरी व राजौंद के आसपास की 200 मीटर की परिधि में लागू कर दी है। इसके अंतर्गत इन बस अड्डों के 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह एकत्रित होने पर जिलाधीश के अदेशानुसार प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आगामी 9 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे।
हड़ताल के लिए कर्मचारियों ने की बैठकें
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और केंद्र व राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी संघों की फेडरेशनों के आह्वान पर आज की आहूत हड़ताल के लिए मंगलवार को भी कर्मचारी संगठनों ने बैठकें कीं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह, प्रेस सचिव सतबीर गोयत व सीआईटीयू की नेता शकुंतला शर्मा ने कहा कि रोडवेज सहित सभी विभागों में कर्मचारी हड़ताल भाग लेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पैक्स, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व नगर पालिका में गेट मीटिंग के दौरान सम्बोधित करते हुए बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नई पेंशन स्कीम को बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का करने, सभी प्रकार की परियोजनाओं के कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा देने, ठेकेदारी प्रथा व निजीकरण पर रोक लगाने, समान काम समान वेतन और न्यूनतम वेतन 21000 रुपये लागू करने, पंजाब के समान वेतन देने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने शामिल हैं। संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा व संगठन सचिव ओम पाल भाल तथा शिवदत्त शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर सरकारी विभागों का निजीकरण करने, तेल कंपनियों बीएसएनएल एमटीएनएल, जेट एयरवेज, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, लाल किला, यहां तक कि सेना के लिए गोला बारूद बनाने वाली कंपनियों जैसी देश की धरोहरों को निजी हाथों में बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी रहेंगेे हड़ताल पर
रोडवेज डिपो प्रधान महाबीर संधू ने कहा कि रोडवेज में दो यूनियन है महासंघ ओर रोड़वेज तालमेल कमेटी। जिसके आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं डिपो के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। सोमवार को यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ परिवहन मंत्री ने बैठक के दौरान मांगों को मानने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर बार यूनियनों को आश्वासन ही मिलते आए है। लेकिन लागू नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे।
सौ प्रतिशत बसें चलाने की कोशिश रहेगी-जीएम रामकुमार भुक्कल ने कहा कि बसों को किसी भी हालत में रुकने नहीं दिया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या आने नहीं दी जाएगी। बस स्टैंड के दोनों गेट पूरी तरह से खुले रहेंगे। मामला ज्यादा गरमाया तो पुलिस का सहारा लिया जाएगा। सीएमओ सुरेंद्र नैन ने कहा कि हड़ताल के मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें