फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में लिप्त चौथे आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर में कपड़े की दुकान करने वाले कैथल निवासी एक व्यवसायी की शिकायत पर थाना सिटी में दर्ज मामले के अनुसार 25 नवंबर की सुबह करीब 8.45 बजे उसके मोबाइल पर व्हाटसएप काल आई। जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए चेतावनी दी गई कि 24 नवंबर की रात अवैध पिस्तौल से गोली दागकर किए गए हमले में उसकी जान बच गई थी, आगे नहीं बचेगी। कुछ ही देर बाद सुबह करीब 9.48 बजे उसके मोबाइल पर मिले मैसेज की मार्फत अज्ञात आरोपियों द्वारा 20 लाख रुपये ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में मामले की जांच शहर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा करते हुए उपरोक्त मामले में आरोपी कुलदीप उर्फ गुलगुल निवासी धनौरी जिला जींद को गिरफतार कर लिया, जिसका माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाया गया था। इससे पूर्व सीआईए गुहला पुलिस द्वारा काबू करके आरोपी के कब्जे से फिरौती मांगने के मामले में प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन जब्त किया जा चुका है। बता दें कि शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में लिप्त अन्य आरोपी संजय उर्फ संजू निवासी हरीपुरा, सोहन उर्फ सोनू और सौरभ दोनों निवासी प्यौदा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, उन्होंने शॉर्टकट तरीके से अमीर बनने की चाहत में वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें