फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवादित जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

Thu, 06 Jul 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बालू की बिढाण पट्टी गांव में तालाब के पास चहारदीवार का निर्माण करने और इसे ढहाने के मामले में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद को शांत करने में शासन-प्रशासन सफल रहा। विवादित जमीन पर दोनों पक्षों के दावों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले की राजस्व विभाग पूरी पड़ताल करेगा।
विज्ञापन


बुधवार को उप मंडल लघु सचिवालय में प्रशासन और दोनों पक्षों के लोगों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीएसपी सज्जन कुमार और तहसीलदार दिनेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पक्षों ने विवाद से जुड़े पहलुओं पर अपना-अपना पक्ष रखा। मामले की गंभीरता के मद्देनजर एसडीएम ने विवाद स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। साथ ही बीडीपीओ कार्यालय को पानी निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश पारित किए। राजस्व विभाग संबंधित जमीन के पूरे रिकॉर्ड को खंगालते हुए स्थिति स्पष्ट करेगा। इसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस बीच तालाब के पास दीवार निर्माण के मामले में यथास्थिति कायम रहेगी। उल्लेखनीय है कि चार जुलाई को गांव के दो पक्षों के बीच दीवार निर्माण और इसे ढहाने को लेकर हुए विवाद में इस कदर तूल पकड़ा कि प्रशासन को भारी पुलिस बल के साथ गांव में जाना पड़ा। दोनों पक्षों को पांच जुलाई को संबंधित विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कलायत बुलाया था।

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव बालू में तालाब के पास की जमीन को लेकर हुए विवाद पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शांति बहाली के लिए संबंधित जमीन पर यथास्थिति कायम रखने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टि कोण से डीएसपी सज्जन कुमार और कलायत थाना प्रभारी दलबीर सिंह को व्यवस्था पर नजर रखने को कहा है। खंड विकास एवं पंचायत विभाग पानी निकासी सुनिश्चित करेगा जबकि राजस्व विभाग की जिम्मेवारी विवादित जमीन की स्थिति को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच दोनों पक्ष जमीन पर किसी प्रकार दखल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें