कैथल। शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बावजूद शनिवार को कई निजी स्कूल खुले हुए नजर आए। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई और कहा कि छुट्टी घोषित के बावजूद विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सरकारी के साथ सभी निजी स्कूलों समेत नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में लागू होने की बात कही गई है। बावजूद इसके कई निजी स्कूल आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
रद्द हो सकती है मान्यता
n
हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 के नियम 20 में भी प्रावधान है कि विभाग द्वारा समय-समय पर जारी शैक्षणिक कैलेंडर में प्रसारित, अधिसूचित सभी छुट्टियां मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए अधिकृत छुट्टियां होंगी। ऐसा न करने पर स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। संवाद
फाइल फोटो--कल्पना।