Opium cultivation was being done in the plot, the police reached the spot and uprooted the plants
- फोटो : Kaithal
कैथल। बुधवार को शक्ति नगर कैथल स्थित एक मकान में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया। पुलिस ने सूचना के आधार पर शक्ति नगर कैथल निवासी राजपाल को गिरफ्तार किया है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ईटीओ को बुलाया गया और उनकी उपस्थित में अफीम के पौधों को उखाड़ा गया। मकान के अंदर करीब 130 पौधे मिले। इन पौधों से करीब सात किलो अफीम तैयार होने का अनुमान जताया जा रहा है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरदान सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि शक्ति नगर के एक घर में अफीम की खेती की जा रही है। जब मौके पर जाकर देखा तो मकान के एक खाली प्लॉट में अफीम की खेती उगाई गई थी, कई पौधों पर डोडा लगे हुए थे। वहीं इस मामले में मकान मालिक राजपाल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसे जानकारी नहीं थी कि यह खेती उगाना गैरकानूनी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजपाल को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा प्रदेश में अफीम की खेती करना गैर कानूनी है और जो भी इस प्रकार की खेती करता है तो उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है।