फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑपरेशन शील्ड ः सायरन से होगी मॉक ड्रिल शुरू

Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के सिविल डिफेंस अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) के तहत शनिवार को शाम पांच बजे एसडीएम कार्यालय कलायत व कांगथली पावर प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।

यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी है। डीसी ने बताया इस अभ्यास का उद्देश्य जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करना है। इस दौरान आपात स्थिति में किए जाने वाले जरूरी सुरक्षा प्रबंधन के बारे में जांचा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस ड्रिल के दौरान घबराए नहीं, यह किसी भी आपात स्थिति से निपटने का एक अभ्यास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से शहर में ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों का एक पूर्वाभ्यास है। इससे किसी तरह से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें