कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मकान से जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए डेरा संधु फार्म पिहोवा निवासी आरोपी कुलदीप उर्फ काकू को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है।
भागल निवासी निवासी लाल सिंह की शिकायत के अनुसार 30 अप्रैल को मकान की पीछे से खिड़की उखाड़ कर चोर जेवर और एक लाख रुपये चोरी कर लिए। चीका थाने में यह मामला दर्ज किया गया। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक जोड़ी चांदी की पाजेब व तीन चुटकियां बरामद हुई। संवाद