फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए 28 सितंबर को ओपन काउंसलिंग होगी। प्रथम और द्वितीय सूची में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिला पाने का यह अंतिम मौका है। जिले के 15 सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिले से वंचित विद्यार्थी मंगलवार को ओपन काउंसलिंग में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार अब तक कॉलेजों में 80 प्रतिशत के करीब सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जो सीटें अभी तक बची हुई हैं, उन पर आज दाखिले होंगे। उसके बाद कॉलेजों में कक्षाएं शुरू करने से संबंधित तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

बीए में दाखिले के लिए होगा घमासान
कॉलेजों में सबसे ज्यादा पंजीकरण विद्यार्थियों ने बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए करवाया है। निर्धारित सीटों से कई-कई गुना ज्यादा आवेदन कॉलेजों में प्राप्त हुए हैं।
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के लिए आर्ट में विषय संयोजन के अनुसार सीटें खाली हैं। प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में बीए आर्ट में बकाया सीटों में विषय संयोजन के अनुसार मेरिट बनेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक हुए दाखिलों के बाद विषय संयोजन के अनुसार सीटें बकाया हैं, जो इस प्रकार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषय संयोजन कुल बकाया
1. राजनीति शास्त्र-भूगोल 40 04
2. राजनीति शास्त्र-इतिहास 130 13
3. राजनीति शास्त्र-अर्थशास्त्र 40 07
4. राजनीति शास्त्र-गणित 20 02
5.राजनीति शास्त्र-शारीरिक शिक्षा 40 05
6.राजनीति शास्त्र-संस्कृत 30 05
7.राजनीति शास्त्र-पंजाबी 20 04
8. इतिहास-अर्थशास्त्र 15 04
9. इतिहास -गणित 05 01
10.इतिहास-शारीरिक शिक्षा 30 03
11.इतिहास-लोक प्रशासन 20 03
12. इतिहास-संस्कृत 15 03
13. अर्थशास्त्र-भूगोल 20 02
14. अर्थशास्त्र-गणित 25 07
15. अर्थशास्त्र -शारीरिक शिक्षा 10 02
16. अर्थशास्त्र-लोक प्रशासन 15 11
17. अर्थशास्त्र-संस्कृत 20 16
18. अर्थशास्त्र -पंजाबी 05 01
19. गणित-संस्कृत 20 13
20. गणित-पंजाबी 10 06
21. लोक प्रशासन-संस्कृत 05 03
22. इतिहास-भूगोल 20 02
23. इतिहास-पंजाबी 05 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें