फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! मौसम की मार और बसों का इंतजार

विज्ञापन
14-कैथल। बस में सवार होने के लिए विद्यार्थियों की लगी भीड़। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। नगर निकाय चुनाव 19 जून को होने हैं। शहर की कई समस्याओं में मुख्य चौक चौराहों पर बस क्यू शेल्टर का न होना भी शामिल है। ऐसी स्थिति में शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भरी दोपहरी में सड़कों के किनारे खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में मुख्य चौक व चौराहों पर बस क्यू शेल्टर की स्थिति जानने के लिए बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम निकली। इस दौरान पाया गया कि शहर में बसों के रुकने के लिए विश्वकर्मा चौक, पिहोवा चौक, खुराना रोड व अर्जुन नगर बाईपास कुल चार स्थान हैं। यहां विद्यार्थी व अन्य यात्री बसों का इंतजार करने के लिए खड़े होते हैं। इनमें से अर्जुन नगर बाईपास को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर बस क्यू शेल्टर की कोई सुविधा नहीं है। इसके अलावा शहर के अंदर भी 10 से अधिक चौक हैं, जहां पर बस क्यू शेल्टर की आवश्यकता है। इसमें कमेटी चौक, सीवन गेट, प्रताप गेट, पुराना बस अड्डा, जाखौली अड्डा, सिरटा रोड, अंबाला बाईपास और ढांड बाईपास शामिल हैं।
गौरतलब है कि शहर में विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए दो सिटी बसें चलाई गई थीं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाली कई बसें शहर से होकर ही भी निकलती हैं। शहर में स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पांच हजार के करीब विद्यार्थी गांव से रोजाना शहर में आते हैं। उन्हें गांव से कॉलेज और कॉलेज से गांव पहुंचने तक काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस समय चुनाव के कारण आचार संहिता लगी है। बीते पांच वर्ष के कार्यकाल में इस पर कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया था। चुनाव के बाद नए पार्षदों व चेयरपर्सन को बस क्यू शेल्टर के संबंध मेें अधिकारियों की तरफ से सुझाव दिया जाएगा ताकि इस समस्या का स्थायी समस्या का समाधान हो सके।
पिहोवा चौक : समय दोपहर 12 बजकर 40 मिनट
पिहोवा चौक पर आरकेएसडी कॉलेज व आईजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं बस के इंतजार में तपती धूप में खड़े थे। यहां स्थित अग्रसेन शक्तिपीठ स्थल पर पीने के पानी के लिए वाटर कूलर तो लगाया है, परंतु विद्यार्थियों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। आरकेएसडी कॉलेज की छात्रा अमन ने बताया कि कलायत के गांव तितरम में बस यहां से होकर गुजरती है। उसके कॉलेज से पिहोवा चौक नजदीक है इसलिए वह यहां से बस लेती हैं। यहां पर धूप से बचाव के लिए बस क्यू शेल्टर नहीं बनाया गया है।
विश्वकर्मा चौक : समय दोपहर 12 बजकर 55 मिनट
यहां से पटियाला रोड और खनौरी-पातड़ां रोड पर आने वाले गांवों के विद्यार्थियों को बस मिलती है। इसके अलावा शहर के अर्जुन नगर और महादेव व सिरटा रोड स्थित कॉलोनियों में रहने वाले विद्यार्थी स्थानीय बस के माध्यम से अपने घर पहुंचते है। यहां पर बस के इंतजार में खड़े विद्यार्थी सचिन सैनी ने बताया कि वह विश्वकर्मा चौक से संगतपुरा जाने के लिए बस में चढ़ता है। इस रूट पर पंजाब की बसें अधिक और हरियाणा रोडवेज की बसें कम चलती है। जिस कारण सर्विस कम है। यहां पर न तो बस क्यू शेल्टर है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा।
खुराना रोड : समय दोपहर एक बजकर पांच मिनट
यहां से भी पटियाला और खनौरी रोड पर आने वाले गांवों के लिए बस मिलती है। इस स्थान विद्यार्थी बस नहीं लेते। परंतु खुराना रोड स्थित कॉलोनियों के लोग इस रूट और बस स्टैंड जाने के लिए बस पकड़ते हैं। यहां पर बस क्यू शेल्टर की हालत खस्ता है। गंदगी का आलम है और पीने के पानी का कोई प्रबंध नहीं है।
अर्जुन नगर : दोपहर एक बजकर 15 मिनट
दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर अर्जुन नगर पहुंचे। कई लोगों ने बताया कि यहां पर बस शेल्टर तो बनाया गया है, लेकिन वहां पर बस रुकती ही नहीं है। चीका की तरफ जाने के लिए खड़े होने वाले यात्रियों के लिए बैठने का कोई स्थान नहीं है।

11-कैथल। भीषण गर्मी में पिहोवा चौक पर बस की इंतजार में बैठी छात्राएं।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें