पिछले चार दिनों से जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। फिलहाल जिले में एक एक्टिव केस हैं। ऐसे में सावधानी बरतकर हम महामारी को जल्द मात दे सकते हैं। यह कहना है डीसी प्रदीप दहिया का।
उन्होंने बताया कि जिले में 11 हजार 236 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 889 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। वहीं जिले मेें अब तक 6 लाख 78 हजार 66 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 52 हजार 653 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 45 हजार 413 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 4 हजार 569 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अभी स्टॉक के तौर कोविशील्ड 18820 तथा कोवॉक्सीन 18060 उपलब्ध है।