कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 5 ब्लॉक (कैथल, पूंडरी, कलायत, राजौंद व गुहला) में किसानों को जैविक खेती का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जैविक खेती पर किसानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण गुजरात से दिया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
प्रशिक्षण लेने वाले किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए विभागीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम खेती के तीन मुख्य आधार लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसमें किसानों की आमदनी को दोगुना करना, उर्वरक, कीटनाशक का इस्तेमाल बंद करके खेत की उपजाऊ शक्ति व फसल की गुणवत्ता बढ़ाते हुए, पर्यावरण को स्वच्छ बनाना शामिल है। लगभग 150-200 किसानों को खंड स्तर पर व जिलास्तर पर 1000 किसानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान इस प्रशिक्षण में भाग लें। कैथल व गुहला में एसडीओ कार्यालय व ब्लॉक स्तर पर बीईओ कार्यालयों में ये एलईडी लगाई जाएंगी।