फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक व दो जिंदा कारतूस सहित शातिर आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव मटौर क्षेत्र से एक शातिर अपराधी को बंदूक व दो कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई रामबीर की टीम दोपहर बाद की गश्त के दौरान गांव मटौर क्षेत्र में मौजूद थी। गुप्त सूचना के बाद की गई कार्रवाई में गांव मटौर साइड से हाथ में प्लास्टिक कट्टा लेकर आ रहे संदिग्ध सुनील उर्फ सोनु उर्फ बाऊ निवासी मटौर को को काबू किया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर की अवैध गन तथा जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना कलायत में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे हेडकांस्टेबल कमलजीत सिंह द्वारा शस्त्र अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब एक वर्ष पूर्व कातिलाना हमला करने के एक मामले में वांछित था। एसपी ने बताया वार्ड नंबर 11 कलायत निवासी नवीन के ब्यान पर यह मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

315 बोर अवैध पिस्तौल सहित काबू
एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में गश्त कर रही एचसी तरसेम की टीम ने शाम के समय बस अड्डा सहारण पर दबिश दी। पुलिस द्वारा आरोपी अजय उर्फ आजु वासी तितरम को काबू करके आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद किया गया। थाना तितरम में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें