फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 मजदूरों ने करवाया बिहार व यूपी जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप कुमार
विज्ञापन

कैथल। जिले से यूपी व बिहार जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद 134 में से 121 मजदूर नहीं पहुंचे। महज 13 मजदूर तय समय पर सत्संग भवन पहुंचे। जहां से उन्हें बसों में भेज दिया गया। प्रवासी मजदूरों को उनके क्षेत्र में भेजने के लिए करीब पंद्रह पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी पटवारी प्रवासी मजदूरों का इंतजार कर रहें थे, ताकि उनका सही नाम व पता नोट करके उनको रवाना किया जा सके। इस मौके पर जितेंद्र कानूगो, पटवारी कमल नैन, सुखबीर राणा, सन्नी, रामनिवास, विरेंद्र सिंह, भूप सिंह, रमेश, व राहुल मौजद थे।
नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को आज उनके प्रदेश में भेजने के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन में बुलाया था। लेकिन किसी कारण से पहुंच नहीं पाए। मजदूरों ने ऑनलाइन सरल पार्टल के माध्यम से पास अप्लाई किया हुआ था। जिले के विभिन्न गांवो व कस्बों से प्रवासी मजदूरों ने आना था। जिसके बाद उनको दोपहर को अंबाला और हिसार के लिए रवाना करना था, ताकि शाम को आराम से ट्रेन पकड़ सकें। उन्होंने कहा कि 134 प्रवासी मजदूरों को आना था, जिनमें से 121 अंबाला व 13 मजदूरों को हिसार भेजना था। जहां से उन्हें नि:शुल्क ट्रेन के माध्यम से उनके प्रदेश में जिले तक पहुंचाया जाएगा। लेकिन प्रवासी मजदूर न पहुंच पाने के कारण रेलगाड़ी को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर, पटवारी और पुलिस कर्मचारी प्रवासियों मजदूरों का करते रहे इंतजार
डॉक्टर मिनाक्षी गोयल ने कहा कि उनकी टीम सुबह नौ बजे से ही सत्संग भवन में प्रवासी मजदूरों का इंतजार कर रहे थे। ताकि उनका मेडिकल कर उनको उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा सके। लेकिन 8 प्रवासी मजदूर ही सत्संग घर में पहुंच पाए, जबकि 5 वहां पर पहले से ही रह रहे थे। जिनका स्वास्थ्य सामान्य था। उनके अलावा पुलिस कर्मचारी व पटवारियों की टीम भी प्रवासियों का इंतजार करती रही। उनके साथ उनकी टीम में राजेंद्र फार्मासिस्ट, ऑपरेटर मनोज कुमार, जसवीर, वार्ड अटेंडेंट तिलक राज, गोविंद कुमार, पुरूषोतम रहबरी व मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें