फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, सरकारी डॉक्टर समेत 43 पॉजिटिव

विज्ञापन
One more death from Corona, 43 positive including government doctor - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत रही। एक महिला की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक सहित 43 नए मामले सामने आए हैं। अभी जिले में कोरोना पूर्व की अपेक्षा काफी ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में कुल 43 नए मामले सामने आए। वहीं एक महिला की मौत हुई है। यह महिला दयानंद कालोनी की रहने वाली है। जो 57 वर्ष की थी। जिसकी मोहाली में कोरोना संक्रमण व हृदयाघात के कारण मौत हुई है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा शनिवार को 86 पहुंच गया। अभी तक कुल 6375 लोगों को कोरोना हो चुका है। जिसमें से से 5750 रिकवर हो चुके हैं। इस समय कुल 539 एक्टिव केस बचे हैं। 441 घरों में आइसोलेट हैं। जिसमें 3.23 प्रतिशत पॉजिटिव दर है। 90.1 प्रतिशत रिकवरी दर है और 1.34 प्रतिशत मृत्यु दर रही। 43 पॉजिटिव आए लोगों में सेक्टर 19 व 20, डोगरा गेट, खरक पांडवा, सेगा प्लाट, राजौंद, धेरड़ू, फरल, ट्योंठा, चिरंजीव कालोनी, कमल कालोनी, प्रताप गट, खरादियान मोहल्ला, रसुलपुर, रबारिया मोहल्ला, सेठों वाला मोहल्ला, बरसाना, मटौर, राजौंद, खुराना रोड कथल, रिहायशी कालोनी चीका, पीड़ल, सिसमौर, फरियाबाद, फतेहपुर से लोग पॉजिटिव आए हैं।
सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें