फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर मांगी दस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका क्षेत्र में एक व्यक्ति को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दस लाख रुपये न देने पर उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी चीका निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि 15 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पास फोन आया। जो उसके लड़के को गोली से मारने से की बात कह रहा था। इसके बाद अलग नंबर से फोन से आया। इसके बाद दोबारा अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें 10 लाख रुपये मांगने की बात कही। अगर पैसे नहीं दिए तो आपके लड़के को गोली से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलग नंबर से फोन किया। इस दौरान उसने डर के मारे फोन नहीं उठाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी ने बताया पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि फोन करने वाला कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें