फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 45 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या में कमी आई है। लेकिन मौत का सिलसिला जारी है। वहीं 45 नए मामले सामने आए हैं। 78 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 45 नए केस सामने आए है। मंगलवार को जिला के सरकारी अस्पताल से फरल निवासी 77 वर्षीय महिला की मृत्य हुई है। मंगलवार को 78 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 5, शाह अस्पताल से 4, सिग्नस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 67 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 412 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 536 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 618 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 39 हजार 885 में से 2 लाख 27 हजार 431 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 91.5 प्रतिशत है।
जिले में 458 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 800 व्यक्तियों में से 8 हजार 342 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 66 हजार 46 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 41 हजार 321 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 24 हजार 725 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को कुल 2 हजार 12 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में 7 हजार 490 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 4 हजार 580 कोविशिल्ड तथा 2 हजार 910 कोवैक्सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें