फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 24 Jul 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में गांव अहमदपुर निवासी दीपक ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उनका पिता कर्मबीर (50) गांव के जितेंद्र के खेत में मजदूरी करता था। 22 जुलाई को वह और उनका पिता खेत में काम कर रहे थे। शाम को सात बजे उसका पिता खेत से काम करके घर के लिए साइकिल पर निकले। जैसे ही वह करनाल-कैथल मार्ग पर गांव अहमदपुर वाली सड़क की तरफ मुड़ने लगे तो करनाल की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूछने पर कार चालक ने अपना नाम फर्श माजरा हाल सेक्टर-19 कैथल निवासी गगन बताया। वे उसके पिता को सरकारी अस्पताल कैथल जा रहे थे, लेकिन चोटों के कारण रास्ते में दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी रामबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव सांच निवासी बलवंत ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 18 जुलाई को शाम के समय वह गांव की मुख्य सड़क से जा रहा था। वहां पर अज्ञात पिकअप गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। आरोपी गाड़ी चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें