फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे के घर डकैती डालने वाला एक आरोपी सहारनपुर मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय के घर में बुजुर्ग नौकर को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की डकैती की वारदात में शामिल एक आरोपी यूपी के सहारनपुर मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने सहारनपुर में ढमोला नदी पुल के पास बुधवार रात मुठभेड़ में नेपाल निवासी योगेंद्र बहादुर खुरानिया को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद कैथल सीआईए की टीम आरोपी को कस्टडी में लेने के लिए यूपी रवाना हो गई। आरोपी को कैथल लाने के बाद चोरी की वारदात का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि संजय के घर डकैती डालने वाला एक आरोपी सहारनपुर मुठभेड़ में घायल हुआ है। वह किसी बड़ी घटना को वहां भी अंजाम देना चाहता था। कैथल से सीआईए की टीम गिरफ्तारी के लिए वहां गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए की टीम जगह-जगह छापामारी कर रही थी। नेपाल में भी टीम गई थी। गृह मंत्रालय को नेपाल पुलिस का सहयोग लेने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही अनुमति मिलने का अनुमान है। अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि भाजपा नेता के भतीजे संजय तंवर की शिकायत पर पुलिस ने 19 फरवरी को केस दर्ज किया था। उन्होंने घटना से 10 दिन पहले नेपाल से आए प्रवीण नाम के युवक को नौकर के रूप में रखा था। 18 फरवरी की रात उनका पूरा परिवार चंडीगढ़ विवाह समारोह में गया था। इस दौरान नौकर प्रवीण ने अन्य युवकों के साथ मिलकर वर्ष 1991 से उनके घर में काम कर रहे नौकर रूपबहादुर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। युवक घर से 29 लाख 50 हजार रुपये के हीरे, 68 लाख 90 हजार का सोना, 20 लाख नकदी सहित कई पुश्तैनी आभूषण लेकर फरार हो गया था। गहनों में 1935 से 40 के बीच में बना रानी हार सहित पुश्तैनी आभूषण भी बताए जा रहे हैं। इसके बाद बुजुर्ग नौकर रूप सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी नौकर के साथ मारपीट
घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में कई वर्षों से काम कर रहे नौकर के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। साथ ही उसे दूसरे कमरे में ले जाते हुए दिखे थे। मॉडल टाउन में एक घर में नौकरी करने वाले नेपाल के ही अर्जुन ने प्रवीण को यहां नौकरी पर रखवाया था। वारदात के समय दो युवक अंदर और दो अन्य युवक घर के बाहर थे। वारदात से पहले आरोपियों ने कुत्तों को भी नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। पीड़ित परिवार चंडीगढ़ से वापस लौटा तो बुजुर्ग नौकर के साथ कुत्ता भी बेहोशी की हालत में मिला था। घटना में पिछले 61 दिन से पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लग पा रहा था। आरोपी नेपाल भाग गए थे। वहीं नेपाल पुलिस का सहयोग लेने के लिए गृह मंत्रालय को कैथल पुलिस ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें