फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला दिवस पर खरखौदा में होगा सशक्तीकरण पर मंथन

Thu, 19 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खरखौदा में आयोजित होने वाली महिला संगोष्ठी की तैयारियों के लिए चौधरी छोटू राम चौक के समीप महिलाओं की बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, भागीदारी और महिला जागरूकता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर मंथन होगा।

बैठक में सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिला अधिकारों, सम्मान और सशक्तीकरण के संकल्प को सुदृढ़ करने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। यह तभी संभव है जब महिलाएं एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं। डॉ. दहिया ने कहा कि खरखौदा में आयोजित होने वाला कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा देगा। बैठक में ममता कादयान, पूनम रेढू और ताई सुदेश कंडेला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें