फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला तहसील में खुले दरबार में 70 इंतकालों का मौके पर निपटान

Sun, 15 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला। गुहला तहसील में लगे खुले दरबार में 70 इंतकालों का मौके पर निपटान किया गया। इस विशेष शिविर में भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और लंबित मामलों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से डीसी अपराजिता के निर्देश पर यह खुला दरबार लगाया गया था। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार से संबंधित पांच फर्द बदर के मामलें भी दुरुस्त किए गए।
उन्होंने बताया कि सभी मामलों की जांच राजस्व विभाग के नियमानुसार की गई, ताकि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को भूमि संबंधी दस्तावेजों और इंतकाल से जुड़े कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें