फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 15 Mar 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली और प्रकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से बचने का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए जल, जंगल और जमीन को बचाने का आह्वान किया।
शिविर में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने श्रमदान करते हुए इंदिरा कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में भी छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने नगर के गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को समझाया कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने का सबसे प्रभावी उपाय पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील गर्ग ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस सेवा और निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करने का मंच है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता रानी सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें