फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका-भागल रोड पर गांव हरिगढ़ किंगन के पास हुई सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में गांव सलेमपुर निवासी 62 वर्षीय लाला भागीरथ दास की मौत हो गई, जबकि उसका लड़का बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भागीरथ दास गांव भूंसला में किराना की दुकान चलाता था और हर रोज सलेमपुर से भूंसला आता-जाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गत रात्रि भी वह अपने पुत्र विक्की के साथ भूंसला से दुकान बंद कर सलेमपुर आ रहा था। उस समय रास्ते में अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े पिलर से जा टकराई। घटना के तुरंत बाद दोनों को सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने भागीरथ दास को मृत घोषित कर दिया जबकि लड़के की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटियाला के लिए रेफर किया है।
रेल की चपेट में आने से युवक ने दम तोड़ा

कैथल। करनाल रोड रेलवे फाटक के नजदीक रेल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना बुधवार को सुबह करीब चार बजे की है। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी चौकी से सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मृतक को प्रवासी के रूप में देखा जा रहा है। शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया है। मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें