फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह करोड़ से शहर में होंगे विकास के काम

Thu, 29 Jun 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 21 जून को हुई सदन की बैठक के बाद अब नगर परिषद ने शहर में विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में कार्य शुरू किया है। इसी कड़ी में नगर परिषद ने बुधवार को शहर में 40 विकास कार्यों के टेंडर खोल दिए हैं। इन टेंडरों के वर्क आर्डर जारी होने के बाद छह करोड़ रुपये से अधिक के कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके बाद शहर के विकास कार्यों को और अधिक रफ्तार मिल पाएगी। इन टेंडरों के तहत सभी 31 वार्डों में गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले भी हर वार्ड में 15-15 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों का निर्माण जारी है। अब लगाए गए टेंडरों से उन वार्डों में निर्माण कार्य किया जाएगा। जिन वार्डों में पहले से विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। इसके साथ ही शहर में तीन धर्मशालाओं के लिए इस टेंडर में भी बजट जारी हुआ है। इसके साथ ही जींद रोड पर बनाई जाने वाली नई गोशाला की चारदीवारी के लिए 28 लाख रुपये जारी किए हैं। वहीं, 56 लाख रुपये की लागत से विधायक आवास वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन




पार्षदों ने उठाया था वार्ड में विकास न होने का मुद्दा-

गौरतलब है कि 21 जून को हुई नप की सदन की बैठक में शहर के कई पार्षदों ने उनके वार्ड में विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया था। इसमें पार्षदों ने कहा कि था कि नगर परिषद ने हर वार्ड में लाखों रुपये के टेंडर विकास कार्य के लिए लगाए हैं, लेकिन उनके वार्ड में अभी तक सही तरीके से कार्य नहीं हो पाया है। अब नगर परिषद ने सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर लगा दिया है। वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रवेश ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से जो टेंडर लगाए गए हैं। उससे शहर में विकास कार्य में और अधिक तेजी आएगी। इससे पार्षदों सहित उनके वार्ड में रहने वाले लोगों की परेशानी कम हो पाएगी। नप प्रशासन से वे आशा करते हैं कि टेंडर लगने के बाद जल्द ही विकास कार्य शुरू करवाएं जाएं।



शहर में इन विकास कार्यों के लिए लगाए हैं टेंडर-

कार्य








बजट

ब्राह्म्ण धर्मशाला





सात लाख रुपये

आंबेडकर भवन का निर्माण



11 लाख रुपये

धीमान धर्मशाला





25 लाख रुपये

जांगड़ा धर्मशाला





10 लाख रुपये

विधायक आवास वाली सडक़ का निर्माण

56 लाख रुपये

जींद रोड स्थित गोशाला का निर्माण


25 लाख रुपये

चिल्ड्रेन पार्क में शौचालय का निर्माण


21 लाख रुपये

सभी 31 वार्डों में गलियों व नालियों का निर्माण
तीन करोड़ रुपये



नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि उनकी सरकार शहर के विकास के लिए हमेशा तत्पर है। गर्ग ने बताया कि नप की सदन की बैठक में कई पार्षदों में उनके वार्ड में विकास कार्य न होने को लेकर नाराजगी थी। इसके बाद नप ने शहर में 40 विकास कार्यों के लिए टेंडर खोल दिए गए हैं। इन विकास कार्यों के लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। उनका प्रयास है शहर में विकास कार्य की रफ्तार को लगातार बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें